जौनपुर 24 अप्रैल (आरएनएस)। सुरेरी क्षेत्र के ग्राम सुरेरी, मोदफ (पोखरा पर) में ग्रामवासियों के सहयोग से प्राचीन हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत अखंड श्री रामचरितमानस पाठ, हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है। प्रात: हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना के साथ हुई। इसके पश्चात शुक्रवार को विधिविधान से अखंड रामचरितमानस पाठ प्रारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम का समापन 25 अप्रैल, शनिवार को पूर्णाहुति हवन, प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे के साथ होगा। मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य संरक्षक योगी अखाड़ा के स्वामी राधेश्याम जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जिनके सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होगा। आयोजन जय हनुमान सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मिलकर कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि यह आयोजन गांव की आस्था, एकजुटता और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

