पिथौरागढ़,24 अपै्रल (आरएनएस)। एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने झूलाघाट थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, बैरक, मालखाना, हवालात व अभिलेखों की गहनता से जांच कर उनका जायजा लिया। इस दौरान एसपी कोंडे ने कर्मचारियों को अनुशासन, समयपालन, स्वच्छता व जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। साथ ही थाने में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, प्रभावी गश्त व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। बाद में सीमा सुरक्षा को लेकर एसएसबी व क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक का आयोजन किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

