पिथौरागढ़,24 अपै्रल (आरएनएस)। नगर के खड़कोट स्थित गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी में छात्राओं का ताइक्वांडो प्रशिक्षण जारी है। शुक्रवार को प्रशिक्षक मंजू ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखाएं। प्रधानाचार्य हंसा धामी, प्रवक्ता शहजादी गौसिया ने आत्मरक्षा कौशल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्राओं को अपनी रक्षा के लिए खुद को मजबूत बनाना होगा। कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यकम छात्राओं को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। प्रशिक्षण में नौवी की 72 छात्राओं ने हिस्सा लिया। यहां हेमा मेहर, गीता तिवारी, सुकृति विनोद, शारदा महर आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

