पिथौरागढ़,24 अपै्रल (आरएनएस)। नगर के पुलिस लाइन में शुक्रवार को कर्मियों ने पीटी परेड व योगाभ्यास किया। इस दौरान कर्मियों ने दौड़ लगाकर शारीरिक व मानसिक फिटनेस का शानदार प्रदर्शन किया। जवानों के साथ एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने भी दौड़ लगाई। एसपी ने कहा कि शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से मजबूत पुलिस बल ही जनपद की सुरक्षा की सशक्त नींव है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

