रुद्रपुर,24 अपै्रल (आरएनएस)। ग्राम उलानी में गुरुवार को दोपहर बाद गेहूं की कटाई के बाद खेतों में बची नरई (पराली) में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और कई एकड़ क्षेत्र में फैल गई। इस घटना में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने से करीब 50 एकड़ क्षेत्र की नरई जलकर राख हो गई। ग्राम प्रधान पति हरदीप सिंह गोराया ने खटीमा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान मौके पर पीडि़त किसान जरमेल सिंह, मनजीत सिंह, भजन सिंह, रवींद्र वर्मा, जगदीप सिंह, ओम प्रकाश, श्याम सिंह, बचन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

