रुद्रपुर,24 अपै्रल (आरएनएस)। विकास कॉलोनी वार्ड 16 में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 20 वर्षीय आरिश पुत्र बाबू शाह निवासी विकास कॉलोनी वार्ड 16 को पेट में दर्द की शिकायत पर सीएचसी लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसआई जगदीश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

