रुद्रपुर,24 अपै्रल (आरएनएस)। नगरपालिका परिषद ने नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और मुख्य चौराहों पर लगे वाटर कूलरों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार वृद्धि को देखते हुए पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने वाटर कूलरों को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए और स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि बस स्टेशन, तहसील परिसर, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लगे वाटर कूलरों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जा रहा है। इस दौरान सभासद आशीष श्रीवास्तव, प्रदीप ठाकुर, अर्पित कलोनी, शुभम, सुरेंद्र मौर्य रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

