रुड़की,24 अपै्रल (आरएनएस)। पुलिस ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 55 पैकेट अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को धनौरी पुलिस ने ग्राम जस्सावाला के पास छापेमारी के दौरान आरोपी को पकड़ा। उसकी पहचान सुनील कुमार निवासी ग्राम कोटा मुरादनगर, पिरान कलियर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

