सूरजपुर, 25 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में जंगल के भीतर जुआ खेलने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी के निर्देश पर एसएसपी ने साइबर प्रभारी समेत सात आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, कुमेली क्षेत्र में संचालित जुआ फड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठे थे। इससे पहले इस मामले में संबंधित थाना प्रभारी (ञ्जढ्ढ) पर भी कार्रवाई की जा चुकी है।
अब जांच के दायरे में साइबर टीम आने के बाद एसएसपी ने सख्त कदम उठाते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया है। माना जा रहा है कि मामले में लापरवाही और संलिप्तता की जांच जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों पर आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

