भोपाल,25 अपै्रल (आरएनएस)। महापौर मालती राय ने विधायक भगवानदास सबनानी की उपस्थिति में माचना कालोनी स्थित राजीव गांधी हाई स्कूल में विभिन्न विकास एवं संधारण कार्य हेतु भूमि पूजन किया। यह कार्य लगभग 20 लाख रूपये की लागत से कराये जा रहे हैं।
महापौर मालती राय ने विधायक श्री भगवानदास सबनानी की उपस्थिति में शनिवार को वार्ड क्र. 46 के अंतर्गत माचना कालोनी स्थित राजीव गांधी हाई स्कूल में लगभग 20 लाख रूपये की लागत से पेविंग ब्लाक लगाने सहित अन्य विकास कार्य तथा विभिन्न आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु विधिवत भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद मुकेश राय के अलावा प्रियेश उपाध्याय, राजू अनेजा, विनोद प्रजापति, शाला की प्राचार्य व अन्य प्राध्यापकगण मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

