भोपाल,25 अपै्रल (आरएनएस)।जनगणना-2027 के तहत प्रथम चरण में ऑनलाईन स्व-गणना फार्म भरने का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने ऑनलाईन स्व-गणना फार्म भरा। विधायक सबनानी ने जनगणना-2027 के अंतर्गत ऑनलाईन स्व-गणना फार्म भरने के कार्य के दौरान जनगणना कर्मियों का सहयोग करने व ऑनलाईन स्व-गणना फार्म भरते हुए सटीक जानकारी देने की अपील शहरवासियों से की।
भारत की जनगणना-2027 के तहत प्रथम चरण में गत 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाईन स्व-गणना फार्म भरने के क्रम में जनगणना कार्य में संलग्न कर्मचारी गत दिवस दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी के निवास स्थान पर पहुंचे और जनगणना-2027 के तहत ऑनलाईन स्व-गणना फार्म भरने एवं पोर्टल पर पंजीयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विधायक भगवानदास सबनानी ने ऑनलाईन स्व-गणना फार्म भरा। विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि भारत जैसे महान देश में जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है इसमें कोई भी व्यक्ति या क्षेत्र छूटना नहीं चाहिये। सबनानी ने नागरिकों का आव्हान किया कि वे स्वयं स्वगणना फार्म भरें और इसमें सटीक जानकारी दें। नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी इसलिए निर्भीक होकर अपनी सटीक जानकारी दें और जनगणना कर्मियों का सहयोग करें।

