भोपाल,25 अपै्रल (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, तार फेसिंग, गेट, आवागमन में बाधक आटो, फुटपाथ पर लगी सब्जी, हेलमेट, कुर्सी आदि की दुकानों के अतिक्रमणों को हटाया और सिंटेक्स की टंकी, ठेले, फ्रेम आदि सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया। निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने टॉफिक पुलिस की कार्यवाही में सहयोग करते हुए नादरा बस स्टैण्ड से नवबहार सब्जी मंडी तक अतिक्रमणों को हटाया और फ्लैक्स बोर्ड, टेबिल, बेंच, कुर्सी सहित 01 ट्रक सामान जप्त किया।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शनिवार को कोलार डीमार्ट, ललिता नगर, कटियार मार्केट, निर्मलादेवी गेट, महाबलीपुरम, साकेत नगर, बीडीए काम्प्लेक्स साकेत नगर, गोपाल नगर, रानी कमलापति रेल्वे स्टेषन प्लेटफार्म नं0-6, भारत माता चौराहा, सूरज नगर, नीलबड़, लिंक रोड नं0-1,2,3, जयप्रकाश अस्पताल, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, वल्लभ भवन, सतपुड़ा भवन, विध्यांचल, पुरानी जेल, करोंद विष्वकर्मा नगर, करोंद चौराहा हनुमान मंदिर, पीपल चौराहा, हाउसिंग बोर्ड मोहम्मदी मस्जिद आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अतिक्रमण कर लगाये गये ठेले, गुमठी, पान पार्लर, फुटपाथों, कॉरीडोर आदि में रखा सामान हटवाया साथ ही गोपाल नगर में मकान के बाहर अवैध रूप से लगी फेसिंग व गेट आदि को भी हटाया और 03 ठेले, 01 सिंटेक्स की टंकी, 01 लोहे का फ्रेम, 01 इलेक्ट्रानिक कांटा, 04 स्टूल, 02 फाइबर पाईप आदि जप्त किये।
इसके अतिरिक्त निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने टॉफिक पुलिस की कार्यवाही में सहयोग करते हुए नादरा बस स्टैण्ड से नवबहार सब्जी मंडी तक अतिक्रमणों को हटाया और फ्लैक्स बोर्ड, टेबिल, बेंच, कुर्सी सहित 01 ट्रक सामान जप्त किया।

