भोपाल,25 अपै्रल (आरएनएस)। विधायक भगवानदास सबनानी ने शनिवार को दक्षिण-पश्चिम विधानसभा अंतर्गत शबरी नगर में सीसी रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किया जा रहे हैं। जन सुविधाओं का विस्तार हो इसके लिए निरंतर सरकारी योजनाओं द्वारा जनता को उसका लाभ दिया जा रहा है, सड़क निर्माण होने से क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा उनको आने-जाने की सुविधा उपलब्ध होगी। हमारा प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक गली मोहल्ले और वार्ड में रहने वाले नागरिकों की सुविधा का विस्तार हो।
भूमि पूजन के अवसर पर जिला महामंत्री मुकेश राय, वरिष्ठ नेता लीलाधर यादव, राजेंद्र राठौड़, पंकज त्रिपाठी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

