-मंगलवार व शुक्रवार को 10 बजे से 12 बजे तक 2 घंटे लेखपाल व राजस्व निरीक्षक दोनों तहसील सभागार में बैठेंगे
सोहावल-अयोध्या ,25 अपै्रल (आरएनएस)। तहसील के न्यायिक पटल सहित राजस्व विभाग से हटाए गये निजी कर्मी अब वापस कभी नहीं आएंगे। सरकारी कर्मचारियों से ही काम लिया जायेगा। हर मंगलवार और शुक्रवार लेखपाल व राजस्व निरीक्षक सुबह 2 घंटे तहसील सभागार में जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह निर्णय शनिवार को तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ता संघ और अपर जिलाधिकारी नगर योगा पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के बाद लिया गया। निजी कर्मियों को लेकर तहसील के अधिवक्ता बीते मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे हैं।वादकारी और फरियादियों के हित को देखते हुए तहसील में चल रहे बार और बेंच के बीच बिगड़े तालमेल को पटरी पर लाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर यह बैठक बुलाई गई थी। बैठक में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मंत्री समेत पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी। उप जिलाधिकारी सोहावल सुश्री सविता, तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक पूर्णिमा सिंह,नायब तहसीलदार रौनाही रेशू जैन, नायब तहसीलदार मसौधा इंद्र बहादुर यादव मौजूद रहे। इस संबंध में संगठन के मंत्री बैज नाथ पाण्डेय ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय को लेकर मंगलवार को संघ की बैठक बुलाई जायेगी।जिसमें लिए गए निर्णय की समीक्षा कर हड़ताल वापसी की घोषणा की जायेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

