-आधा दर्जन हुए घायल एक छप्परा भी जला
सोहावल-अयोध्या ,25 अपै्रल (आरएनएस)। रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सत्ती चौरा क्षेत्र के डेरामूसी गांव में दो पक्ष में मामूली कहासुनी हुई ने विवाद का रूप ले लिया ।एक पक्ष द्वारा धारदार हथियार लाठी डंडे से हमलाकर अपना ही छप्पर फूकने का मामला सामने आने की सूचना पर पुलिस में हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक लाल चंद सरोज सत्तीचौरा चौकी प्रभारी सत्यम अग्रवाल फायर विग्रेड एवं पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों के देने पर क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी को देते हुए गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन आलोक रावत ,मनोज कुमार रावत ,जग राम रावत,संजय, वीरू और राजन को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। घटना स्थल का जायजा लेते हुए पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत मे लिया। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि बीती रात घर के सामने रेलवे ट्रेक के पास चाचा जग राम रावत भाई संजय चचेरे भाई वीरु राजन के साथ घरेलू संबधित बात कर रहे थे।इसी बीच शराब के नशे में पडोसी शिव कुमार पुत्र भोला पासी आकर भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। विरोध करने पर घर जाकर अपने साथ अपने बेटे राहुल भतीजे रंजीत भाई राज कुमार राजेश और राजेश का साला आशीष के साथ लाठी डंडे धारदार हथियार कुल्हाड़ी के साथ पहुंचकर हमला कर दिया। चीख पुकार की गुहार सुनकर ग्रामीणों को आता देखकर अपने घर पहुंचकर खुद अपने छप्पर मे आग लगा दी। इस सम्बन्ध में रौनाही थाना प्रभारी ने बताया कि एक पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

