सोहावल-अयोध्या ,25 अपै्रल (आरएनएस)। रौनाही थाना क्षेत्र में वन विभाग के मिली भगत से प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटान थम नहीं रही है। सुचित्तागंज पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हरा-भरा महुआ का विशाल पेड़ काट कर गिरा दिया गया। मामला सुचित्तागंज पुलिस चौकी के सामने स्थित नगर पंचायत खिरौनी के पियरा गांव का है। जहां ठेकेदारों ने एक बड़ा महुआ का विशाल पेड़ काटकर गिरा दिया वन विभाग को शिकायत हो गई तो लकड़ी छोड़कर ठेकेदार भाग खड़ा हुआ। टास्क फोर्स प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि शिकायत के बाद जांच की जा रही है। संबंधित पर जुर्माना और कार्रवाई तय की जायेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

