अयोध्या ,25 अपै्रल (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के डॉ. लोहिया इन्क्यूबेशन फाउंडेशन एवं व्यवसाय प्रबन्ध एवं उद्यमिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित डेस्कटॉप पब्लिशिंग पर व्यावसायिक कार्यशाला का समापन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकों, डेस्कटॉप पब्लिशिंग एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग की जानकारी प्रदान करना था। कार्यशाला के प्रथम सत्र में डॉ. अनुराग तिवारी, सहायक आचार्य, कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान में उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में डेस्कटॉप पब्लिशिंग केवल डिजाइनिंग और प्रिंटिंग तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी या पेशेवर व्यक्ति डीटीपी के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए एआई का ज्ञान अनिवार्य होता जा रहा है।
डॉ. अनुराग तिवारी ने बताया कि एआई आधारित तकनीकों ने डेस्कटॉप पब्लिशिंग उद्योग में क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं। उन्होंने कहा कि एआई की सहायता से लेआउट डिजाइनिंग, ऑटोमेटिक कंटेंट फॉर्मेटिंग, इमेज एडिटिंग, फोटो एन्हांसमेंट, कलर करेक्शन, फॉन्ट सजेशन तथा ऑटोमैटिक स्पेल एवं ग्रामर चेकिंग जैसे कार्य कम समय में अधिक गुणवत्ता के साथ किए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एआई आधारित टूल्स न केवल समय की बचत करते हैं, बल्कि कार्य में सटीकता एवं रचनात्मकता भी बढ़ाते हैं। इस अवसर पर प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने भी अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को नवाचार, तकनीकी दक्षता एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों का ज्ञान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का आधार है।कार्यशाला के समापन सत्र में छात्र-छात्राओं को सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रमाण-पत्र प्राप्त कर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं रोजगारपरक ज्ञान को बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के सफल आयोजन में डॉ. पवन कुमार, डॉ. श्याम श्रीवास्तव एवं डॉ. पावनी रस्तोगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. संजीत पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस प्रकार कार्यशाला का समापन सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

