अयोध्या ,25 अपै्रल (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के छात्र-छात्राओं का औद्योगिक भ्रमण लखनऊ स्थित एचसीएल टेक्नोलॉजीज़ में कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में किया गया। इस औद्योगिक शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को आईटी उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली से अवगत कराना था। ओद्योगिक भ्रमण का शुभारंभ संस्थान के निदेशक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एचसीएल टेक के परिसर में छात्रों को विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं, सॉफ्टवेयर विकास, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही एक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए एवं इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया। छात्रों ने ओद्योगिक भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अनुभव से उन्हें उद्योग की कार्यशैली को समझने और अपने करियर की दिशा तय करने में सहायता मिलती है। इस ओद्योगिक भ्रमण में बीटेक कंप्यूटर साइंस के कुल 60 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. आशीष कुमार पांडेय, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. अवधेश दीक्षित एवं निधि प्रसाद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

