– शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने निकाली 3 किमी लंबी रैली, शिक्षक व वैज्ञानिक किए गए सम्मानित
अयोध्या,25 अपै्रल (आरएनएस)।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौघ्द्योगिक विश्वविद्यालय में शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. पी.एस प्रमाणिक के नेतृत्व में शिक्षकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं सहित लगभग 310 लोगों ने तीन किमी लंबी रैली निकाली। इस वर्ष का विषय” पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा था। कुलपति रैली का नेतृत्व कर रहे थे और पीछे से “पशु स्वस्थ तो हम सुरक्षित”, “पशु क्रूरता रोको, करुणा को अपनाओ,” और “स्वस्थ पशु, समृद्ध किसान मजबूत होगा राष्ट्र” जैसे नारों की गूंज से विश्वविद्यालय गुंजायमान हो रहा था। इस मौके पर सभी शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं में पेंटिंग, भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुमारी कहकसा, मुनेंद्र, आयुष, विक्रम विषेन, पार्थ व दिव्यांश विजेता रहे। कार्यक्रम की सफलता में विरबैंक, हिमालया, एलम्बिक और वेलकाम कंपनियों की मुख्य भूमिका रही। इस मौके पर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डा. डी. नियोगी, डा. जसवंत सिंह, डा. सोनू जायसवाल, डा. सत्यव्रत सिंह, डा. अमित सिंह, डा. रमाकांत, डा. विभा यादव व डा. धर्मेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

