-स्कूली वाहनों में मानको व प्रपत्रों को करायें पूरा : ऋतु सिंह
अयोध्या ,25 अपै्रल (आरएनएस)। शासन व कार्यालय परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल पर स्कूल वाहनों के आनबोर्ड किये जाने, वाहनों के विवरण दर्ज किये जाने एवं विशेष तौर पर वाहनों के परिवहन विभाग द्वारा निरीक्षण किये जाने का अभियान चलाया जा रहा है। अयोध्या मण्डल में पोर्टल पर पंजीकृत 17,887 विद्यालयों के सापेक्ष 17, 887 विद्यालयों को आनबोर्ड कराया जा चुका है एवं 4249 स्कूली वाहनों का भौतिक निरीक्षण भी पूरा हो चुका है, जो इस अभियान की व्यापकता को दर्शाता है। द्यातव्य है कि सभी प्रकार के परिषदीय, गैर-परिषदीय, सहायता प्राप्त स्कूलों को इस पोर्टल पर आपना विवरण दर्ज करना है। इसी क्रम में शनिवार को आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह द्वारा अयोध्या मण्डल के परिवहन अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर युद्ध स्तर पर सभी वाहनों को स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल पर वाहनों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि मानको के अनुरूप ही वाहनों का संचालन हो रहा हा व डाक्यूमेण्ट आधारित कम्पलायंस सुनिश्चित करने के लिए वाहन पोर्टल से निकाली सूची मण्डल के सभी एआरटीओ को उपलब्ध कराते हुए तत्काल सभी वाहनों के प्रपत्र यथा- फिटनेस, परमिट, पंजीयन, बीमा, पीयूसी इत्यादि वैध कराने के लिए नोटिसे प्रेषण, बैठकें, डोर-टू-डोर संपर्क करें व अनुपालन ना करने पर पंजीयन निलम्बन, निरस्तीकरण की कार्यवाही भी करें। स्कूल मालिक व स्कूल प्रबंधन यह सुनिश्चित कर लें कि प्रत्येक दशा में फिट वाहनों का ही सचालन हो। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि अप्रैल माह में डाक्यूमेण्ट आधारित व निरीक्षण आधारित कमियों को दूर कराते हुए पोर्टल पर दर्ज करायें। सभी स्कूलों को वाहनों के संबंध में शपथ पत्र अपलोड किये जाने व अन्य लम्बित कार्यवाही संपादित कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस संबंध में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण आरटीओ द्वारा शिक्षा विभाग के संयुक्त शिक्षा निदेशक, डीआईओएस, बेसिक शिक्षा अधिकारी से अपील की है कि वे अपने स्तर से भी स्कूलों को इस संबंध में प्रेरित करें। अभिभावक भी फिट व स्कूलयान परमिट युक्त वाहनों से ही अपने बच्चों को भेजें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

