:-लगभग 5 सौ मीटर की पद यात्रा निकाली जाएगी
:-प्रभारी मंत्री द्वारा सिंह चौहान रहेंगे मौजूद।
गोण्डा ,25 अपै्रल (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी गोण्डा ने दिनांक 26 अप्रैल को प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी व प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान के नेतृत्व में जन आक्रोश महिला सम्मेलन जनपद के गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल में आयोजित किया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री/कार्यक्रम संयोजक विष्णू प्रताप नारायण सिंह ने बताया है। वहीं
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के तुरंत बाद जन आक्रोश महिला पद यात्रा लगभग 5 सौ मीटर की निकाली जाएगी,जिसमें सभी भारतीय जनता पार्टी के महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
साथ ही श्री श्रीवास्तव एडवोकेट ने यह भी बताया कि इस सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी ने सभी जन प्रतिनिधियों सांसद,विधायक,विधान परिषद सदस्य व जिला पंचायत अध्यक्ष को आमंत्रित किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

