गोण्डा ,25 अपै्रल (आरएनएस)। वेदम इंटरनेशनल स्कूल में नेचर क्लब फाउंडेशन के तत्वावधान में पृथ्वी सप्ताह के समापन अवसर पर विद्यार्थियों के बीच पृथ्वी संरक्षण हेतु एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभिषेक दुबे ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया तथा उन्हें दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। पूरे सप्ताह विद्यालय में प्रतिदिन विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चाएँ आयोजित की गईं, जिससे उनमें प्रकृति के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई।समापन दिवस पर विद्यार्थियों ने पृथ्वी को बचाने के लिए अपने घर के बाहर पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था,पॉलीथीन का उपयोग नहीं करेंगे,अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग करेंगे,अपने घरों में सब्जियां उगाएंगे और पौष्टिक आहार अपनाएंगे,वर्षा ऋतु में पौधारोपण कर उनकी देखभाल करेंगे,घायल पशु-पक्षियों की सहायता करेंगे।बिजली और पानी की बचत करेंगे,वन्य जीवों की रक्षा करेंगे।पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाएंगे।
इस दौरान विद्यालय प्रबंधक जय शंकर तिवारी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना है। इस अवसर पर विवेक तिवारी, ज्योति तिवारी, विद्यालय की कोऑर्डिनेटर नीरू सिंह, निधि श्रीवास्तव, पुष्पा, दिव्यांशी, संगीता, नेहा, अंकिता, आयुषी, शिवानी सिंह, शिवकुमार तिवारी सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

