*भैसौढबलाय पहाड़ के गोबरदहवा बस्ती में ‘हर घर नल जल’ का पानी नहीं पहुंचने पर कुए में पानी भरने के लिए लग रही भीड़
ड्रमंडगंज, मीरजापुर ,25 अपै्रल (आरएनएस)। हलिया विकास खंड के भैसौढ बलाय पहाड़ ग्राम सभा में तपिस बढ़ते ही ग्रामीण पानी के समस्या से जुझ रहे हैं। जो सुबह होते ही प्यास बुझाने के जुगत में लग जाते हैं। भैसौढ बलाय पहाड़ गांव में प्रधानमंत्री हर घर नल जल योजना के तहत दो साल पहले पाईप लाईन बिछाकर कनेक्शन और टोटी तो लगा दिया गया, लेकिन टोटीयो से आज तक पानी का दर्शन नहीं हुआ वाटर लेबल नीचे खिंसकने से गांव में लगे हैंडपंप या पानी छोड़ दिये है या मटमैला पानी दे रहे हैं। भैसौढ बलाय पहाड़ ग्राम सभा के सिगटहवा मोहल्ले के लोग कुएं का मटमैला पानी रहे हैं तो वही बहेलियान बस्ती यादव पश्चिम बस्ती के ग्रामीण सुबह होते ही पानी के जुगत में लग जाते हैं। जहां पश्चिम यादव बस्ती के लोग गांव से पांच सौ मीटर दूर एक बोर से पाईप बिझाकर प्यास बुझा रहे हैं तो वहीं गड़ेरियान बस्ती के लोग पहडी बस्ती से एक हैंडपंप पर लाईन लगाकर पानी भरने पर विवश हैं। ब्लाक अधिकारियों की उदासीनता के चलते ग्रामीण हैंडपंप का मटमैला पानी पीने के लिए विवश हैं। ग्रामीण श्याम कली, राधा ,पतियां अमलेश, देवराज ,भरत, पार्वती देवी आदि ने बताया कि पन्द्रह दिनों से हैंडपंप का मटमैला पानी पीने पर विवश है वहीं ग्रामीणो ने आरोप लगाया की ग्राम प्रधान व सचिव से टैंकर पानी देने की गुहार लगाई गई लेकिन समस्या पर ध्यान नही दिया जा रहा है। जिससे पांच सौ मीटर दूरी से हैंडपंप का मटमैला पानी पीकर प्यास बुझा रहे हैं। बस्ती के लोगों ने बताया कि बस्ती में अभी तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है । बस्ती के लोगों ने शुद्ध पेयजल के लिए टैंकर से पेयजल आपूर्ति शुरू कराए जाने हेतु जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करवाया है।इस संबंध में एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव ने बताया कि पेयजल संकट को देखते हुए ग्राम प्रधान व सचिव को पेयजल आपूर्ति का निर्देश दिया गया है सार्वजनिक जगह का चयन कर एक बोरिंग कराया जायेगा जब तक स्थाई बोरिंग नहीं होता है टैंकर से पेयजल आपूर्ति किया जायेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

