प्रयागराज ,25 अपै्रल (आरएनएस)। जार्ज टाउन थाना क्षेत्र स्थित विद्या वाहिनी बसअड्डे पर आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। मुंबई से अपने घर जौनपुर लौट रहे एक 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जौनपुर के सिकरारा का रहने वाला युवक मुंबई में कमाता था और खुशियों के साथ अपने घर वापस आ रहा था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। विद्या वाहिनी बसअड्डे पर अचानक तबीयत बिगडऩे से उसकी जान चली गई। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि युवक को दिल का दौरा पड़ा है।
सूचना मिलते ही जार्जटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। जैसे ही यह खबर परिजनों तक पहुँची, बसअड्डे पर कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुँच गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

