प्रयागराज ,25 अपै्रल (आरएनएस)। भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों में सत्य अहिंसा का प्रचार करते हुए दो जैन मुनि सुलभ सागर और सरल सागर का पद यात्रा करते हुए कर्नलगंज जैन मंदिर होते हुए जीरो रोड जैन मंदिर पहुंचे।
इस भीषण गर्मी में भी प्रतिदिन 25 से 30 किलोमीटर पद यात्रा करके दिन में सिर्फ एक बार आहार करना बहुत ही बड़ी बात है। भक्तों ने बहुत ही उत्साह के साथ गुरुजी पाद प्रशाल कर आरती की।
दो जैन मुनि पूज्य सागर और अतुल सागर जी महराज मंदिर जी में पहले से विराजमान थे।
चारों मुनिराज के सानिध्य में शांति धारा और शास्त्र भेट रवि जैन ने की। इन चारों मुनिराज का मिलन होने से भक्तों में अपार उत्साह था।
सुलभ सागर मुनिराज ने प्रयागराज की महिमा बताते हुए कहा कि यही प्रथम तीर्थंकर आदि नाथ ने तप किया था और केवल ज्ञान प्राप्त किया था।
पूज्य सागर महाराज ने कहा कि सभी महापुरुष चाहे वो राम , महावीर स्वामी या पार्श्व नाथ हो सभी पर उपसर्ग आए लेकिन वे धर्म के पथ से डिगे नहीं ,इसी प्रकार हमें भी विपत्ति में धैर्य नहीं खोना चाहिए।
प्रवीण जैन ने चंवर अर्पित किए। इस अवसर पर मंदिर जी में मुख्य रूप से राजेश कुमार जैन, निर्मल, राकेश, प्रवीण, विकास, राहुल, बृजेश, बाला, अर्चना, रीता, उर्मिला, रेनू, विभा, स्वाति जैन आदि उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

