गंगा डिग्री कॉलेज कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज ,25 अपै्रल (आरएनएस)। रिशु के अर्धशतक (64 रन, 73 गेंद, नौ चौके) और देवेंद्र यादव की अचूक गेंदबाजी (5.1-0-24-5) की जरूरत गंगा डिग्री कॉलेज को 39 रन से हराकर गंगा डिग्री कॉलेज कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किया।
गंगा डिग्री कॉलेज क्लब बी ने शनिवार को अपने मैदान पर 29.2 ओवर में 156 रन (रिशु 64, जुनैद अली 17, आशुतोष ओझा 12, अंकुश यादव 3/21, शिवेश 2/25, सौरभ 2/27, लकी सरोज व दीपक सरोज एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में साईं क्लब की पूरी टीम 19.1 पर में 117 रन (सूरज पटेल 20, शिवेश 17, प्रवीण सरोज 13, देवेंद्र यादव 5/24, आशुतोष ओझा 3/47, काव्यांश पटेल 1/04) पर सिमट गई। देवेंद्र यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

