जौनपुर ,25 अपै्रल (आरएनएस)। मुंगराबादशाहपुर में अघोषित बिजली कटौती और प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेसियों ने पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी मिश्रा के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र मुंगराबादशाहपुर पर नारेबाजी करते हुए शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर स्मार्ट मीटर से जनता का खून चूसने का आरोप लगाया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश की भोली भाली जनता और बिजली उपभोक्ताओं को खुलेआम लूट रही है, स्मार्ट मीटर जनता को लूटने की सरकारी मशीन है, इससे जनता में भारी आक्रोश है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जनपद जौनपुर में अघोषित बिजली कटौती का आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय चैबीस घंटे में मात्र दस से बारह घंटे बिजली सप्लाई हो रही है, इतनी बड़ी कटौती से जनजीवन बेहाल हो गया है। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजकुमारी मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर जनता को परेशान कर रही है, बिजली सबसे मूलभूत आवश्यकता है किंतु सरकार की कटौती नीति ने जनता का जीना दुभर कर दिया है। नगर अध्यक्ष निशु केसरी ने माँग किया कि सरकार प्रीपेड मीटरों को तत्काल वापस ले और ग्रामीण क्षेत्रों मे कम से कम बीस घंटे बिजली सप्लाई किया जाना सुनिश्चित करें। इरशाद खान, यशस्वी सिंह सृजन, जिला सत्यदेव गुप्ता, चंद्र शेखर शुक्ला, संतोष पांडे जिला सचिव, सत्येंद्र विक्रम सिंह, संजीव कुमार पांडे, डॉ अतुल कुमार त्रिपाठी ,संजय विश्वकर्मा ,उमाशंकर गुप्ता राजू, ज्योति सिंह, पुष्पा देवी, प्रियंका कुमारी, गोमती देवी, मीनाक्षी,मंजू, उषा,बबीता सरोज,संतरा देवी,आदि मौजूद रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

