रुड़की,25 अपै्रल (आरएनएस)। शनिवार को रुड़की में गर्मी ने अपने तेवर दिखाते हुए लोगों का जीना मुहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। आसमान से मानो आग बरस रही थी और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। दोपहर के समय तेज धूप और लू के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी सिर और मुंह को कपड़े से ढककर या छाता लेकर चलते दिखाई दिए। बाजारों में भी भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में ही दुबके रहने को मजबूर रहे। आईआईटी रुड़की की कृषि मौसम वेधशाला के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

