रुड़की,25 अपै्रल (आरएनएस)। पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक व्यक्ति को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर ने सूचना दी कि फरमान नाम का एक व्यक्ति सरवर पीर की दीवार के पास सट्टे का काम कर रहा है और लालच देकर सट्टा लगवा रहा है। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर मौके से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने ने अपना नाम फरमान निवासी भगवानपुर चंदनपुर बताया है। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से नगदी, सट्टा पर्ची आदि मिले है। पुलिस ने आरोपी को जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

