रुड़की,25 अपै्रल (आरएनएस)। गांव के कुछ युवकों ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों से गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर दो सगे भाइयों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि युवक उनकी बहन के कुंडल भी छीनकर फरार हो गए। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित तेलीवाला पाड़ली गुर्जर गांव निवासी इमरान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 अप्रैल की रात उसके भाई के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इस बीच गांव के ही पांच युवकों ने बच्चों के साथ गाली गलौज कर दी। इस बीच वह मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

