रुड़की,25 अपै्रल (आरएनएस)। घर के बाहर घूम रहे एक युवक से पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जान शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्ववाली गणेशपुर निवासी प्रार्थ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात करीब दस बजे वह खाना खाकर घर के बाहर सड़क पर घूम रहा था। इस दौरान उसके मोबाइल पर किसी परिचित का फोन आया और वह बात करने लगा। इस बीच एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

