कोरबा 26 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड में विकास के दावे आज भी जमीनी हकीकत से दूर नजर आ रहे हैं। यहां कई ऐसे गांव हैं जहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। खासकर पुल निर्माण की मांग वर्षों से लंबित है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ये मामला है पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पुटुवा ग्राम का। जहां धवाई टिकरा और डुगुपारा को जोडने वाला एकमात्र पुल आज तक नहीं बन सका है। यह स्थिति तब है जबकि स्वाधीनता का अमृतकाल जोर-शोर से मनाया जा रहा है। बरसात के दिनों में इस नाले में तेज बहाव और बाढ़ की स्थिति बन जाती है, जिससे गांव का संपर्क पूरी तरह टूट जाता है। सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ता है, जो पुल के अभाव में स्कूल नहीं जा पाते और उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से पुल निर्माण की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अब जबकि बारिश का मौसम फिर नजदीक है, ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। छात्रों और ग्रामीणों ने कोरबा कलेक्टर से जल्द से जल्द पुल निर्माण कराने की गुहार लगाई है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

