दुर्ग , 26 अप्रैल (आरएनएस)। दुर्ग जिले के करहीडीह क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने युवक का सिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
यह वारदात सांस्कृतिक भवन के पास की बताई जा रही है। सोमवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे एक युवक का लहूलुहान शव देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि युवक के सिर पर भारी पत्थर से वार कर उसे कुचला गया था। मृतक की पहचान नारायण निषाद के रूप में हुई है, जो पिछले करीब तीन वर्षों से इसी क्षेत्र में रह रहा था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना देर रात की प्रतीत होती है। हालांकि हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
दुर्ग पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

