दुर्ग , 26 अप्रैल (आरएनएस)। दुर्ग जिले के पुरैना क्षेत्र में तीन साल की एक बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने का मामला सामने आया है, जिससे दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। काफी समय तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
खोजबीन के दौरान बच्ची पुरैना से लगे हृस्क्कष्टरु ग्राउंड के पास मिली, जहां उसके हाथ-पैर बंधे होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। बच्ची को तत्काल चिकित्सा परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर चिंता जताई है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। प्रारंभिक जानकारी में बच्ची की हालत सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

