गुवाहाटी,26 अपै्रल (आरएनएस)। असम के गुवाहाटी में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लड़कियों की मौत हो गई. तीनों लड़कियां एक कार से घर लौट रही थी तभी रास्ते में उनकी कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई. इस हादसे में कार सवार तीनों लड़कियों की मौत हो गई. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
रिपोर्ट के मुताबिक तीन लड़कियां गुवाहाटी में एक कॉमेडी शो देखकर अपने कमरे में लौट रही थी लेकिन रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया. गुवाहाटी के मथघरिया इलाके में सड़क के पास खड़े एक ट्रक से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
दुर्घटना सुबह करीब 3.40 बजे हुई. इसकी जानकारी मिलने के बाद नूनमती पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हॉस्पिटल ले गई. घायल लड़कियों में से दो की पहचान पूजा साहा और आकांक्षा सैकिया के तौर पर हुई. तीसरी लड़की की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
गुवाहाटी पुलिस के डीसीपी जयंत सारथी बोरा ने बताया कि रविवार तड़के पुलिस को एक्सीडेंट की जानकारी मिली. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला. उनमें से दो की मौत हो गई और एक की मौत हॉस्पिटल में हो गई. एक्सीडेंट के बाद गाड़ी का ड्राइवर भाग गया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

