प्रयागराज में पुलिस-पीएसी को मिले 979 जवान
प्रयागराज 26 अप्रैल (आरएनएस)। राष्ट्र, समाज की सेवा के लिए रविवार को प्रयागराज में सिविल पुलिस और पीएसी को 979 जवान मिले। अब यह फील्ड में उतरकर वर्दी का मान रखते हुए पूरी ईमानदारी, साहस के साथ कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ेंगे।
प्रयागराज में पुलिस लाइन और चौथी वाहिनी पीएसी के मैदान पर भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ, जिसमें रिक्रूट आरक्षियों ने अपना दमखम दिखाया। आइजी पीएसी प्रीतिंदर सिंह और पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने परेड का मान-प्रणाम ग्रहण कर सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रशिक्षु आरक्षियों ने अनुशासित कदमताल के साथ शानदार मार्चपास्ट कर सलामी दी। रिक्रूट आरक्षियों को पिछले नौ माह तक आधारभूत इनडोर और आउटडोर की कठिन ट्रेनिंग दी गई। साइबर क्राइम, सर्विलांस का प्रशिक्षण भी एक्सपर्ट के माध्यम से दिलाया गया।
रिक्रूट आरक्षियों को तनाव प्रबंधन, बेहतर कार्यशक्ति के लिए भी ट्रेनिंग दी गई, ताकि मानसिक रूप से मजबूत होकर व्यवसायिक दक्षता को पूरी कर सकें। सिविल पुलिस और पीएसी में चयनित आरक्षियों में प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवा हैं, जो अब अलग-अलग जनपदों में जाकर ड्यूटी करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

