प्रयागराज 26 अपै्रल (आरएनएस)। शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहल के रूप में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई बहुप्रतीक्षित पुस्तक प्राइम जनरल इंग्लिश फार क्लास 10 का भव्य प्रकाशन संपन्न हुआ। इस अद्वितीय कृति के रचयिता प्रसिद्ध शिक्षाविद्, कुशल प्रशासक एवं दूरदर्शी प्रधानाचार्य डॉ संतोष कुमार शुक्ल हैं, जिनका शिक्षा के क्षेत्र में योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है।
यह पुस्तक विशेष रूप से नई शिक्षा नीति के नवीनतम पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जो इसे वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाती है। प्राइम जनरल इंग्लिश फार क्लास 10 केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक संपूर्ण मार्गदर्शक है, जिसमें कक्षा 10 के अंग्रेज़ी विषय के सभी महत्वपूर्ण अध्यायों, व्याकरण, लेखन कौशल, अपठित गद्यांश, और परीक्षा-उन्मुख प्रश्नों को अत्यंत सरल, स्पष्ट और प्रभावी शैली में प्रस्तुत किया गया है।
इस पुस्तक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह देश के सभी प्रमुख बोर्ड तथा विभिन्न राज्य बोर्डों के छात्रों के लिए समान रूप से उपयोगी है। इसका कंटेंट इस प्रकार तैयार किया गया है कि यह न केवल परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने में सहायक है, बल्कि छात्रों के संपूर्ण भाषा कौशल को विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

