यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में प्राप्त किया 94.16 प्रतिशत अंक
प्रयागराज 26 अप्रैल (आरएनएस)। ग्राम सभा देवनहरी की अविका त्रिपाठी ने यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में 94.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय बच्चा राम यादव इंटरमीडिएट कॉलेज भुलई का पूरा बाबूगंज में टाप किया है।अविका ने हिंदी में 99, अंग्रेजी में 92, गणित में 97, विज्ञान में 89, सामाजिक विषय में 95,कला में 93 अंक प्राप्त किए।
अविका ने कहा कि पांच छ: घंटे की नियमित मेहनत से उन्होंने यह सफलता प्राप्त किया है। अंग्रेजी माध्यम की छात्रा अविका आगे चलकर सिविल सेवा में जाना चाहती हैं।उन्होंने कहा कि मैंने अपना कोर्स पूरा करने के बाद लगातार रिवीजन पर ध्यान दिया। बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए हैंडराइटिंग को भी बेहतर बनाया। हालांकि विज्ञान विषय में उम्मीद के मुताबिक अंक न मिलने पर थोड़ा निराश भी हुई। पर बड़े आत्मविश्वास से उन्होंने कहा कि परीक्षा में सबकुछ मन का नहीं होता। पिता अमलेंद्र त्रिपाठी और माता कविता त्रिपाठी की बेटी की इस सफलता से विद्यालय और गांव में हर्ष का माहौल रहा। अविका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरूजनों के आशीर्वाद,बड़ी बहनों के लगातार प्रोत्साहन व अपने चाचा शिक्षक भारतेन्द्र त्रिपाठी के मार्गदर्शन को दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

