रांची 26 अप्रैल (आरएनएस)। झारखंड तंजीम के केंद्रीय कार्यालय, मेन रोड स्थित गैलेक्सी कॉम्प्लेक्स, रांची में आज एसआईआर (स्ढ्ढक्र) को लेकर एक अहम बैठक केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और सदस्यों ने भाग लिया तथा मौजूदा परिस्थितियों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा कि एसआईआर के नाम पर मुस्लिम वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से काटने की एक बड़ी साजिश रची जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, और यदि किसी समुदाय को निशाना बनाकर उसके मताधिकार को कमजोर करने की कोशिश की जाती है, तो झारखंड तंजीम इसका पुरजोर विरोध करेगा। उन्होंने आगे कहा कि संगठन इस मुद्दे को बेहद गंभीरता से ले रहा है और इसके खिलाफ राज्यव्यापी रणनीति तैयार की जा रही है। सभी सदस्यों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले जाकर लोगों को जागरूक करें, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने अधिकार से वंचित न रहे। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने एसआईआर से होने वाली संभावित परेशानियों, चुनौतियों और समाधान पर विस्तार से अपने विचार रखे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड तंजीम इस मुद्दे पर व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगा। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, प्रतिनिधि एवं संगठन के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, फहीम अहमद, मो , अब्दुल रहमान, मो हसन अंसारी, मो मुस्तकिम, मो आलम, मो शाहनवाज अकिल अख्तर मो0 सरवर एवं अम्मान सहित कई लोग शमील दा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

