रांची 26 अप्रैल (आरएनएस)। लघु उद्योग भारती रांची महानगर स्थापना दिवस समारोह 27 अप्रैल को मनाया जाएगा। समारोह दोपहर 3:30 बजे से कोकर स्थित जेएसआईए हॉल के प्रथम तल में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा होंगे। वहीं, पालक अधिकारी राजीव कमल बिट्टू जी भी अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम में पूर्व प्रांत अध्यक्ष विजय छापडिय़ा, प्रांत उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश पांडेय, महिला मंडल अध्यक्ष सरिता पांडेय तथा महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं उद्यमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। लघु उद्योग भारती ने सभी सदस्यों, उद्यमियों एवं समाज के प्रबुद्धजनों से समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

