रांची 26 अप्रैल (आरएनएस)। झारखंड वुशु एसोसिएशन एवं सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाडिय़ों एवं कोचों का सम्मान समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सत्र 2025–2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदक विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया।
पिछले सत्र में वुशु खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 64 राष्ट्रीय पदक (12 स्वर्ण, 23 रजत एवं 29 कांस्य) तथा 7 अंतरराष्ट्रीय पदक (3 रजत एवं 4 कांस्य) हासिल किए। खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ-साथ बाटुंमी (जॉर्जिया), ग्रीस एवं ईमेशन (चीन) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी पदक जीतकर देश एवं राज्य का नाम रोशन किया।
इसके अतिरिक्त, रांची में आयोजित 25वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डुएल इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया।
सेपक टकरा – विजेता खिलाड़ी
डबल इवेंट (बालक):
शुभम कुमार सिंह,अभय लोहरा
चंदन कुमार महतो
डबल इवेंट (बालिका):निशा कुमारी
नजमेन खातून,दीप्रिय कुमारी
वुशु – पदक विजेता खिलाडिय़ों की सूची (2025–2026)
धनश्याम उरांव,महक कुमारी,वंदना कुमारी
चंदन कुमार,आकाश उरांव,शिवम उरांव
एल. प्लेटोदीप सिंह,प्रिया गारी,सोमो कुमारी,देव कुमार बेदिया,आयुष कुमार
विकाश महतो,अनिशा कुमारी,तनुश्री
श्रेय कुमारी,पूर्णिमा लिंडा,प्रिंस नायक
सोनाली कुमारी,होलिका कुमारी
काशिश राज,फनी भूषण बेदिया
आशीष कुमार,राकेश टोप्पो,सौम्या कुमारी
प्राची कुमारी,शीतल कुमारी,रोशनी कुमारी
सोनी मिन्ज,अंजना कुमारी महतो,तनु कुमारी गंझू,कोमला कुमारी,विध्या चौहान
प्रतिमा कुमारी,जानवी कुमारी,ध्रुव द्विवेदी
राज कुमार,सुप्रित कुमार अचल कुमारी
शौर्य सिंह
इस अवसर पर कोच शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश कुमार, बासुदेव टोप्पो एवं अमरेंद्र दत्त द्विवेदी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक मुख्य अतिथि तथा जिला खेल पदाधिकारी श्री शिवेन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रो. मुकुंद मेहता, उदय साहू, सुनील सूर्यांत, चंचल भट्टाचार्य, विभूति भूषण अमर, मनोज महतो, राजकुमार जैन, अनिका सिंह, रमोला घोष, सुहीद घोष, शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश कुमार, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, राजीव रंजन,कार्तिक राम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन शिवेन्द्र दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन चंचल भट्टाचार्य द्वारा किया गया।
इसकी जानकारी देते हुये शिवेंद्र दुबे ने बताया की इस प्रकार के आयोजनों से खिलाडिय़ों एवं कोचों का उत्साहवर्धन होता है तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। यह पहल राज्य में खेलों के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं को आगे बढऩे का सशक्त मंच प्रदान करती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

