नई दिल्ली,26 अपै्रल (आरएनएस)। पंजाब पुलिस ने राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली है. वहीं अब केंद्र सरकार ने उनके आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात कर दिए गए हैं.
बता दें कि हरभजन सिंह उन सात सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है. सूत्रों ने बताया कि हरभजन सिंह की सुरक्षा शनिवार को हटा ली गयी, जिसमें 9-10 पुलिसकर्मी शामिल थे. पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के जालंधर स्थित छोटी बारादरी इलाके के आवास पर पंजाब पुलिस के सुरक्षाकर्मी तैनात थे.
दूसरी तरफ रविवार को हरभजन सिंह के घर के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात कर दिए गए. शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के घरों के बाहर प्रदर्शन किया था. ये तीनों नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं. प्रदर्शनकारियों ने लुधियाना और जालंधर में उनके घरों की दीवारों पर स्प्रे पेंट से ‘गद्दारÓ लिख दिया था.
आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने पार्टी छोडऩे की घोषणा की थी. साथ ही कहा था कि उनके साथ पांच अन्य सांसदों में अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, स्वाति मालीवाल और विक्रमजीत साहनी भी शामिल हैं.
फिलहाल आप के कई प्रमुख नेताओं के पार्टी छोड़कर भाजपा में चले जाने से पंजाब और दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. वहीं हरभजन सिंह की सुरक्षा को लेकर एजेंसियां काफी सतर्क हैं और उनके आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
इससे पूर्व पंजाब सरकार ने राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की सुरक्षा वापस ले ली थी. जिसके बाद गृह मंत्रालय ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को जेड-श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

