भोपाल 26 अप्रैल (आरएनएस)।महापौर मालती राय ने विधायक अर्चना चिटनिस की विशेष उपस्थिति में वार्ड क्र. 51 के त्रिलंगा क्षेत्र में सीमेंट क्रांकीटीकृत सड़कों सहित अन्य विकास कार्यों हेतु भूमिपूजन किया।
महापौर मालती राय ने बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अर्चना चिटनिस की विशेष उपस्थिति में जोन क्र. 06 के अंतर्गत वार्ड क्र. 51 के त्रिलंगा सहित अन्य क्षेत्रों में सड़कों के सीमेंट क्रांकीटीकरण, पैविंग ब्लॉक व अन्य कार्यों हेतु विधिवत भूमिपूजन किया। उक्त विकास कार्य लगभग 03 करोड़ रुपये की लागत से कराये जा रहे है।
भूमिपूजन अवसर पर जोन अध्यक्ष एवं स्थानीय पार्षद स्नेहलता भगवत रघुवंशी,पूर्व निगम परिषद अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह चौहान के अलावा जसवंत हांडा, विकास वीरानी, पियूष सिसोधिया, सुनील पांडे, भगवत सिंह रघुवंशी, श्यामसुंदर शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

