जौनपुर 27 April, (Rns) /- जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जौनपुर- रायबरेली हाईवे पर सतहरिया के आगे पुलिया के पास सुबह करीब 6 बजे सवारियों से भरा एक ऑटो रिक्शा तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।
ऑटो मछलीशहर से मुंगरा बादशाहपुर की तरफ सवारियों को लेकर आ रहा था। जैसे ही वह सतहरिया पुलिया के पास पहुंचा सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी

