New Delhi 27 April, (Rns) /- दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना इलाके में मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, टक्कर के बाद मृतकों में से एक युवक नीचे बह रहे नाले में गिर गया।
यह भीषण हादसा बीती रात उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर मुकुंदपुर फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई

