सिरसा 27 अप्रैल (आरएनएस)। संत शिरोमणि धन्ना भगत मध्यकालीन भारत के भक्ति आंदोलन के महान संत, कवि और वैष्णव भक्त थे तथा उन्होंने सादगी, ईमानदारी और मेहनत का जीवन जिया तथा वे अपनी निस्वार्थ भक्ति और भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण के लिए जाने जाते हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय फ्रैंडस कालोनी में धन्ना जयंती के अवसर पर भक्तों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि धन्ना ने हमेशा ही साधु-संतों की सेवा की तथा जरूरतमंदों की हर संभव मदद करते थे और उन्होंने निराकार भगवान की भक्ति की थी ।
इस अवसर पर बच्चों ने संकल्प लिया कि वे भी परमात्मा पर विश्वास करके अपनी मेहनत से कार्य करेंगे और उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा उन्हें स्वामी रमेश साहुवाला ने गोल्ड मेडल पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ज्योति, रिया, सीमा, अंतिमा, किरण, संजू, आरती, सुनिता, गुंजन उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

