स्व-गणना में सब की भागीदारी जरूरी: मंजू पूनिया
सिरसा 27 अप्रैल (आरएनएस)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहुवाला द्वितीय में जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व- गणना जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों और ग्रामीणों को स्व-गणना के प्रति जागरूक किया गया। प्राचार्य मंजू पूनिया ने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में जनगणना प्रक्रिया चल रही है। जिसके तहत 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की जा रही है। स्व-गणना को सफल बनाने के लिए विद्यालय के बच्चों एवं ग्रामीणों को विद्यालय के प्रगणक एंव सुपरवाइजर द्वारा जागृत किया जा रहा है। इसमें सब की भागीदारी जरूरी है। ब्लाक नाथूसरी चौपटा के मास्टर ट्रेनर दलबीर सिंह ने कहा कि स्व-गणना एक सरल और डिजिटल प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। इस अभियान में दयानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल नाथूसरी चोपटा की छात्रा गार्गी भी स्व- गणना के प्रति लोगों को जागरुक कर रही है। उन्होंने कहा कि स्व-गणना का पोर्टल 16 अप्रैल से शुरू हो चुका है और 30 अप्रैल तक चलेगा। । इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ बच्चे और ग्रामीण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

