सिरसा 27 अप्रैल (आरएनएस)। डबवाली भाजपा महिला जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा द्वारा डबवाली क्षेत्र में हरियाणा सरकार गौशाला आयोग द्वारा प्रदान की गई चारा वितरण अनुदान राशि के लाखों रुपए के चैक विभिन्न गौशालाओं को वितरित किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि गौमाता हमारी संस्कृति, आस्था और संवेदनशीलता की प्रतीक हैं। गौसेवा केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण से भी जुड़ा विषय है। सरकार का उद्देश्य गौशालाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। प्रदेश सरकार लगातार गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनुसंधान पर काम कर रही है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा ने गांव बनवाला गौशाला को 613180, नुहियांवाली गौशाला को 1206120, रिसालियाखेड़ा गौशाला को 1153220, गंगा गौशाला को 1816080, गोरीवाला गौशाला को 688620, जंडवाला बिश्नोइयान गौशाला को 1342280, रामगढ़ गौशाला को 519340, बिज्जुवाली गौशाला को 566260, कालुआना गौशाला को 1297200, रताखेड़ा व राजपुरा गौशाला को 416300, गोदिकां गौशाला को 463680, रामपुरा बिश्नोईयान गौशाला को 682640 रुपए की राशि के चैक भेंट किए। उन्होंने बताया कि जिले की अन्य गौशालाओं को भी जल्द चैक भेंट कर दिए जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ अमीलाल पारीक, जसवंत जाखड़, प्रिंस बिश्नोई, अमित मेहला, जगदीश महर, योगेश बिश्नोई, महेंद्र डूडी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

