सिरसा 27 अप्रैल (आरएनएस)। चंडीगढ़ में आयोजित ओपन स्केटिंग चैंपियनशिप में द आर्यन स्कूल के कक्षा 3 के विद्यार्थी उनाज ने अपने शानदार प्रदर्शन से रजत और कांस्य पदक जीतकर स्कूल व जिलेका नाम रोशन किया। स्कूल प्रिंसीपल श्वेता माहेश्वरी ने बताया कि चंडीगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में स्कूल के तीसरी कक्षा के विद्यार्थी उनाज ने प्रतिभागिता की। उनाज ने अपने शानदार कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए रजत व कांस्य पदक जीतकर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया। स्कूल के निदेशक अनिल गोयल, चारू गोयल ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को आधुनिक व तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करती है और बच्चे और अच्छा करने के लिए उत्सुक रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि बच्चों को शुरू से ही इस प्रकार से तैयार किया जाए, ताकि वो आगे चलकर किसी भी क्षेत्र में अपने आप को पिछÞड़ा न समझे। उनाज की यह सफलता स्कूल प्रबंधन के साथ-ासाथ बल्कि अभिभावकों के लिए भी गौरवशाली है। वहीं दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत भी है। इस मौके पर मीनू सभरवाल व कोच अनिल चौधरी भी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

