सिरसा 27 अप्रैल (आरएनएस)। श्री राधे निष्काम सेवा मंच के तत्वावधान में श्रवण वाणी नि:शक्त जन कल्याण केंद्र में सभी बच्चों को स्टेशनरी, पेन, रजिस्टर, कापी, पुस्तकें वितरित की गई। केंद्र के सह निर्देशक विपुल कादियान ने बताया कि उनके आग्रह पर सेवा मंच के पदाधिकारियों द्वारा केंद्र के सभी बच्चों को पढऩे लिखने के लिए पुस्तकें, रजिस्टर व स्टेशनरी वितरित की गई। विपुल ने कहा कि श्री राधे निष्काम सेवा मंच के पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान उनके बच्चों की शिक्षा में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा तथा उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेगा।
श्री राधे सेवा मंच के मुख्य प्रेरक समाजसेवी सुमन मित्तल ने बताया कि आज के सेवा प्रकल्प के लिए आर्थिक सहयोग शिक्षाविद सुभाष चंद्र वर्मा व विश्व बंधु गुप्ता, समाजसेवी बाबू राम मित्तल व मुख्य प्रेरक सुमन मित्तल द्वारा दिया गया। सुमन मित्तल ने बच्चों को साफ सफाई रखने, गर्मी के मौसम में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के बारे में अवगत कराया और आश्वस्त किया कि उनकी सभी जरूरतों का ध्यान सेवा मंच द्वारा रखा जाएगा। सुभाष वर्मा व विश्व बंधु गुप्ता ने सभी को अपना ध्यान अध्ययन पर केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। बाबू राम मित्तल ने केंद्र में मूक बधिर बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी से प्रयास करने का आह्वान किया ताकि कोई भी मूक बधिर बच्चा शिक्षा से वंचित ना रह जाए। विशाल ने सेवा मंच से जुड़े सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में केंद्र के सभी बच्चों समेंदर सिंह, ममता, नेहा, आशीष, विशाल, सुमित, खुशबू, अक्षय, योगेश ने भाग लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

